फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: लोग वीआईपी दर्शन से बचें... चंपत राय ने पैसे लेकर रामलला का दर्शन कराने पर दी प्रतिक्रिया

Fri, 22 Mar 2024 05:56 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पैसे लेकर रामलला का दर्शन कराने के मामले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने लोगों से सुगम दर्शन व वीआईपी दर्शन से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैसे लेकर रामलला के दर्शन कराने के मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सुगम दर्शन व वीआइपी दर्शन से लोग बचें। अयोध्या में दर्शन के लिए गैर कानूनी काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन कार्रवाई करे।

विज्ञापन


चंपत ने कहा कि सुगम दर्शन व वीआईपी दर्शन दोनों प्रकार के दर्शनों से लोग अपने आप को बचाएं। इसके नाम पर अयोध्या में अनेक लोगों ने कुछ गैर कानूनी काम करने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि एक मेरे जानने वाले विदेश के नागरिक ने दो हजार रुपये देकर रामलला के दर्शन किए।



ये भी पढ़ें -  सपा से गठबंधन खत्म होने पर पल्लवी पटेल का बड़ा बयान - एनडीए से ऑफर मिला तो विचार करेंगे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार के सात साल: भरोसा बढ़ा तो आय बढ़ी, शेयर और बैंकिंग बाजार में उत्तर प्रदेश की धमक
विज्ञापन




अयोध्या के किसी भी मंदिर में कभी भी पैसा लेकर दर्शन करने की कोई परंपरा नहीं रही है। भारत और भारत के बाहर रहने वाले श्रद्धालुओं से निवेदन है कि सामान्य जन के रूप में रामलला दर्शन करने की योजना बनाएं। एक घंटे में प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वार तक बहुत सहजता से भगवान के दर्शन होंगे।

अयोध्या में भीड़ को देखते हुए दर्शन के नाम पर पैसे वसूलने का खेल शुरू हुआ था जिसमें एसएसपी राज करण नैय्यर ने एक सिपाही उपेंद्र नाथ को निलंबित किया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। उपेंद्र नाथ को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें