फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपत राय बोले: देश के हर कोने से राम को मिले उपहार, पत्थर आए राजस्थान से तो तेलांगाना से आया ग्रेनाइट

Mon, 22 Jan 2024 12:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Ram Mandir Ayodhya: चंपत राय ने कहा कि देश का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां से राम को उपहार ना मिले हों। 
विज्ञापन
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने कहा कि राम मंदिर के लिए देशभर से दोनों हाथों से दान किया है। देश का ऐसा कोई कोना नहीं रहा है जहां से राम के लिए उपहार ना आए हों। एक बानगी गिनाते हुए उन्होंने कहा कि  मंदिर के लिए घंटा कासगंज से आया तो नीचे पड़ने वाली राख रायबरेली के ऊंचाहार से आई है। 

विज्ञापन


गिट्टी मध्य प्रदेश के छतरपुर से पहुंची तो  ग्रेनाइट तेलांगाना से आया है। पत्थर राजस्थान के भरतपुर से पहुंचे तो दरवाजों की लकड़ी महाराष्ट से। उस दरवाजे पर पर सोने और डायमंड का काम मुंबई के एक व्यापारी का है।  पत्थर कर्नाटक का है। जिन्होंने बनाया वो मैसूर के हैं। गरुण की मूर्ति राजस्थान के कलाकार ने बनाई है। लकड़ी के काम के कारीगर कन्याकुमारी के हैं और  कपड़े और भगवान के वस्त्र दिल्ली के एक युवक मनीष त्रिपाठी ने बनाए। आभूषण लखनऊ से बनवाए गए हैं। इनकी नक्काशी राजस्थान में हुई है। देश का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां से राम मंदिर के लिए समर्पण ना आया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें