फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गलन से ठिठुर रहे लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रहेगा कोहरा

Mon, 22 Jan 2024 12:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में अधिक ठंडे दिनों से अभी राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा और ठंड बनी रहेगी। कई जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
lucknow - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलन से ठिठुर रहे प्रदेश के लोगों के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा व अत्यधिक ठंडे दिनों के हालात बने रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


इस बीच रविवार को आगरा 4.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक जेट स्ट्रीम का असर मौसम पर है, इसलिए ठंड बढ़ी है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अत्यधिक ठंडे दिन बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अयोध्या में फिल्म व खेल जगत के सितारे, अमिताभ-अरुण गोविल सहित अभिषेक भी मौजूद
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उत्तर ही नहीं अब दक्षिण में भी राम का सहारा, राम के सहारे मोदी-योगी की हैट्रिक लगाने की तैयारी में भाजपा
विज्ञापन


आज कोहरे का अलर्ट
सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बारांकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबु्द्धनगर, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और आसपास।

बहुत ज्यादा ठंडे दिन की चेतावनी
मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात व नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन और आसपास।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें