फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: वोटिंग के साथ बैंड-बाजा, बरात की भी रहेगी धूम, 19 और 26 अप्रैल को मतदान बढ़ाने की चुनौती

Sun, 24 Mar 2024 01:09 PM IST
विजय पुंडीर अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, लखनऊ

सार

19 व 26 अप्रैल को बंपर शादियां होने की वजह से पश्चिमी यूपी में चुनाव के दो चरणों में मतदान बढ़ाने की चुनौती रहेगी। आचार्य शिव मोहन मिश्रा बताते हैं कि अप्रैल में 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 और 28 को वैवाहिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकतंत्र के महा पर्व को लेकर बिगुल बज चुका है। चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश की 80 सीटों पर 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में मतदान होने हैं। पर, महोत्सव के बीच अप्रैल में बैंड-बाजा, बरात की भी धूम रहेगी। 19 व 26 अप्रैल को बंपर शादियां होने की वजह से पश्चिमी यूपी में चुनाव के दो चरणों में मतदान बढ़ाने की चुनौती रहेगी।

विज्ञापन


आचार्य शिव मोहन मिश्रा बताते हैं कि अप्रैल में 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 और 28 को वैवाहिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। बात चुनाव की करें तो पहले चरण में पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में 23 अप्रैल को भी 8 सीटों पर मतदान होने हैं। 

मांगलिक कार्यों में व्यवस्था मुहैया कराने वाले कारोबारियों का भी कहना है कि 19 व 23 के शुभ मुहूर्त में प्रदेश बड़ी संख्या में विवाह के साथ अन्य मांगलिक कार्यक्रम तय हैं। ऐसे में खासकर पश्चिमी यूपी की 16 सीटों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन और प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों के लिए चुनौती से कम नहीं होगा। हालांकि मई में कोई शुभ मुहूर्त नहीं होने से ऐसी चुनौती नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें