फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

111 वाहनों का चालान, पॉलीटेक्निक चौराहे पर सीज की आठ बसें

विज्ञापन
पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को भूतनाथ मार्केट के पास विशेष अभियान चलाकर सड़कों पर अवैध कब्जा कर दुकान लगाने वाले 10 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही 111 वाहनों का चालान काटा गया।
विज्ञापन

उधर, पॉलीटेक्निक चौराहे पर अवैध तरीके से चलाई जा रही 8 डग्गामार निजी बसों को सीज किया। ध्यान रहे कि भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण की बात अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस चौपाल में भी उठी थी।
संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोरा के निर्देश पर उत्तरी जोन के डीसीपी रईस अख्तर, इंस्पेक्टर गाजीपुर ने विशेष अतिक्रमण अभियान चलाया।
शाम को करीब एक घंटे तक चले अभियान में पुलिस ने नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले 104 वाहनों का चालान काटा जबकि सात वाहनों को क्रेन से टो कराया। इसके अलावा दस दुकानदारों के खिलाफ धारा-34 की कार्रवाई की।
विज्ञापन

वहीं, पॉलीटेक्निक चौराहे पर अवैध तरीके से निजी बसें चलाई जा रही हैं। इसकी जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा ने टीम के साथ सुबह आठ बसों को सीज कर दिया।
पहले दिन मंगलवार को 11 बसों को सीज किया गया था। पुलिस ने बसों की सीजर रिपोर्ट कोर्ट भेज दी है। वहीं, आरटीओ कार्यालय को बिना परमिट के सवारी ढोने की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें