फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला की हिम्मत देखकर भाग खड़े हुए चेन लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के साउथ सिटी में रविवार शाम चेन लूट की घटना महिला की बहादुरी के आगे नाकाम हो गई। सब्जी मंडी से लौट रही महिला के गले पर पीछे से बदमाश ने झपट्टा मारा, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी और घायल हो गई, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। महिला का साहस देख बदमाश मौके से भाग गए।



मुंबई के एक निजी बैंक में चीफ मैनेजर के पद पर तैनात श्याम मोहन गुप्ता की 45 वर्षीय पत्नी अनीता गुप्ता साउथ सिटी के एफ ब्लॉक में अपने बच्चों के साथ रहती हैं। रविवार शाम अनीता सब्जी मंडी से खरीदारी कर पैदल घर लौट रही थीं। रात करीब साढ़े आठ बजे घर के पास स्थित सुनसान गली में पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे। एक बदमाश ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारा, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। उन्होंने हिम्मत नहीं हारीं और बदमाश का हाथ पकड़ लिया। अचानक हुए विरोध से बदमाश घबरा गया। कुछ दूरी पर उसका साथी बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। दोनों बाइक से भाग गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश ओझल हो चुके थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से तलाश तेज



पीजीआई थाना पुलिस ने मौके पर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। एक घर के कैमरे में बदमाशों की पूरी वारदात कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन


अंधेरा और लापरवाही बना खतरा

जिस गली में वारदात हुई, वह एचआईजी कॉलोनी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं, जिससे शाम होते ही इलाका अंधेरे में डूब जाता है। लोगों ने पुलिस गश्त की कमी पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पास में लगने वाली सब्जी मंडी के कारण असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है। पहले भी लूट व मोबाइल छीनने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें