अयोध्या में जल्द ही सेेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी) की स्थापना की जाएगी। अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार-प्रथम ने बताया कि इस इंस्टीट्यूट में डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी व डिप्लोमा इन पेट्रोकेमिकल्स एंड एनएसक्यूएफ कोर्स शुरू किए जाएंगे।
इसके बाद प्रतिवर्ष 180 छात्रों के साथ तीन वर्षों में 540 छात्र डिप्लोमा प्राप्त कर सकेंगे। इंस्टीट्यूट में स्किल डवलपमेंट के अंतर्गत प्रतिवर्ष 1000 छात्रों के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था होगी। यह इंस्टीट्यूट सेंटर मॉडल-2 के रूप में स्थापित होगा। केंद्र सरकार की ओर से स्थापित किए जा रहे इस इंस्टीट्यूट के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है।