फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में दशहरे पर भव्य रामलीला मंचन की तैयारी, कोरोना संकट नहीं थमा तो ऑनलाइन होगा प्रसारण

Wed, 19 Aug 2020 11:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या में दीपोत्सव के तर्ज पर रामलीला मंचन के मेगा इवेंट की तैयारी शुरू हो गई है। प्राइवेट संस्थान की ओर से फिल्मी जगत के दिग्गज कलाकार मंचन करेंगे।रामलीला का यह इवेंट दशहरा पर्व के दौरान 17 से 25 अक्तूबर के बीच किए जाने की योजना है।
विज्ञापन


रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिल्ली निवासी सुभाष मलिक बॉबी बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अंत में लक्ष्मण किला को रामलीला मंचन के लिए चुना गया है। रामलीला में रविकिशन भरत का किरदार, मनोज तिवारी अंगद, असरानी नारद और बिंदु दारा सिंह हनुमान का किरदार निभाएंगे। 

बॉबी ने बताया कि वे दिल्ली में बॉलीवुड के कई सितारों को लेकर कुछ वर्षों से रामलीला की प्रस्तुति करते रहे हैं। बताया कि रामलीला का निर्देशन प्रवेश कुमार करेंगे जबकि एक्शन डायरेक्शन कुमारदेव गोरा का होगा। 
विज्ञापन


मंचन करीब 2 घंटे का होगा। बताया कि यदि कोरोना का संकट थमा, तो इसे खुले मंच पर दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। कोरोना संकट जारी रहा तो अयोध्या के ही चुनिंदा स्पॉट पर रामलीला की शूटिंग कर उसका ऑनलाइन टीवी चैनल, इंस्टाग्राम लाइव, फेसबुक, यूट्यूब, सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल में नई परंपरा की अनुमति नहीं

अयोध्या के रेजीडेंट मजिस्ट्रेट केडी शर्मा का कहना है कि कोरोना काल में किसी भी नई परंपरा की अनुमति अयोध्या में नहीं दी जाएगी ।रामलीला मंचन की योजना बना रही टीम द्वारा अभी तक इसके लिए कोई आवेदन भी नहीं किया गया है। यदि बिना अनुमति के रामलीला मंचन किया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें