केंद्र सरकार ने वर्ष 2009 बैच के 17 आईपीएस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची में संशोधन कर दिया है। सेवाकाल के आधार पर तय की गई वरिष्ठता में छह अधिकारियों को वर्ष 2007 बैच और 11 अधिकारियों को वर्ष 2008 बैच आवंटित किया गया है। ये अधिकारी काफी समय से वरिष्ठता सूची में संशोधन के लिए प्रयास कर रहे थे।
अब इन अधिकारियों की विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक होगी। जिन छह अधिकारियों को बैच 2007 मिला है, वह डीपीसी के बाद अधिसूचना जारी होते ही डीआईजी हो जाएंगे। वहीं, 2008 बैच पाने वाले 11 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड में प्रमोशन मिल जाएगा। बाद में ये अधिकारी भी हर साल होने वाली रूटीन डीपीसी के बाद 1 जनवरी को डीआईजी बन जाएंगे।
इन अधिकारियों को 2007 बैच आवंटित
बाबू राम, दयानंद मिश्रा, राकेश प्रकाश सिंह, नागेश्वर सिंह, योगेश सिंह और गीता सिंह।
इन अधिकारियों को 2008 बैच आवंटित
सर्वेश कुमार राणा, श्रीपति मिश्रा, अजय कुमार सिंह, जुगुल किशोर, विनोद कुमार मिश्रा, बालेंदु भूषण सिंह, डीपीएन पांडेय, कैलाश सिंह, सुधीर कुमार सिंह, अरविंद भूषण पांडेय और राजीव मल्होत्रा।
फैसला आने से पहले ही पांच अधिकारी रिटायर्ड
जिन अधिकारियों ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल (कैट), प्रयागराज में सेवा काल के आधार पर वरिष्ठता में बदलाव की मांग की थी, उनमें 5 अधिकारी फैसला आने से पहले ही रिटायर हो गए। इनमें अवधेश कुमार पांडेय, अशोक कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार मिश्रा और मनोज कुमार झा शामिल हैं।