फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ- 2019 की अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग करेगा केंद्र, 'देखो अपना भारत' से बढ़ाएंगे घरेलू पर्यटन

Sat, 17 Feb 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्र सरकार कुंभ-2019 की अंतररारष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग करेगी। जिससे कुंभ में भारी संख्या में विदेशी पर्यटन आएं। इसके लिए सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की सचिव रश्मि वर्मा ने शुक्रवार को मीडिया को दी। वह यहां एक होटल में उत्तर भारत के राज्यों की पर्यटन विकास योजनाओं की समीक्षा के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगरा व फतेहपुर सीकरी को भी विशेष पहचान दिलाएगी। दोनों स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की पर्यटक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव पर स्वदेश दर्शन की सात योजनाओं के लिए 480 करोड़ और प्रसाद योजना के पांच प्रोजेक्ट के लिए 150 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इन दोनों योजनाओं के तहत देश में पर्यटन के क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं प्रचार-प्रसार व मार्केटिंग के लिए अतुल्य भारत-2 अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पर्यटन के लिहाज से वर्ष 2017 देश के लिए काफी अच्छा रहा और करीब 102 लाख विदेशी पर्यटक भारत आए। कहा, देश में 12 फीसदी रोजगार पर्यटन के क्षेत्र से आता है। लिहाजा और रोजगार सृजन करने लिए पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी सेवाओं में कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी, पर्यटन मंत्रालय की निदेशक आशिमा मल्होत्रा व अतिरिक्त निदेशक मीनाक्षी भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘देखो अपना भारत’ से घरेलू पर्यटन को देंगे बढ़ावा

- फोटो : amar ujala
पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने कहा कि घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘देखो अपना भारत’ अभियान चलाया जाएगा। यही नहीं हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पुरा महत्व के स्थलों को गोद लेकर विकसित करने के लिए निजी क्षेत्रों को प्रेरित किया जा रहा है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ताजमहल की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं प्रदूषण से बचाने के लिए भी लगातार उपाय किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें