फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में हर साल खोले जाएंगे 50 नए आयुर्वेदिक अस्पताल

Tue, 13 Dec 2016 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आयुर्वेद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूबे में हर साल 50 नए आयुर्वेद अस्पताल खोले जाएंगे। केंद्र से मिले निर्देश के बाद प्रदेश सरकार ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने का एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। सरकार ने 2017 से 2020 तक के लिए प्लान तैयार कर केंद्र भेजा है। 
विज्ञापन


इसमें पंचकर्म व क्षार-सूत्र जैसी विशिष्ट चिकित्सा पद्धतियों को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। सरकार राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों को अपग्रेड करने के साथ ही सूबे में एक जड़ी-बूटी शोध संस्थान भी खोलेगी।

आयुष विभाग की ओर से तैयार एक्शन प्लान के अनुसार प्रदेश में चल रहे आठ राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (सीसीआईएम) के मानकों को पूरा करने की वकालत की गई है। साथ ही इन महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश क्षमता बढ़ाने तथा प्रत्येक विषय में परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू करने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन


एक्शन प्लान के तहत सूबे के 15 से 25 बेड वाले सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों में पंचकर्म व क्षार-सूत्र जैसी विशिष्ट चिकित्सा पद्धतियों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इस चिकित्सा पद्धति को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए सूबे में एक राजकीय पंचकर्म प्रशिक्षण संस्था स्थापित करने  तथा राजकीय स्तर पर नर्सिंग व फार्मेसी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने की बात कही गई है।
 
विज्ञापन

आयुर्वेद कॉलेजों में खुलेंगे सभी 14 विभाग

डेमो प‌िक
सभी राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों को अपग्रेड करते हुए सभी 14 विभाग खोले जाएंगे। इनमेें परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू कर शोध को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही बुढ़ापे के विकारों को रोकने, मधुमेह, मोटापा, योग, पंचकर्म क्षार-सूत्र, अस्थि एवं जोड़ों की विकृति के संबंध में सुपर स्पेशलिस्ट विभागों की स्थापना की जाएगी।

सूबे में आयुर्वेद चिकित्सा
प्रथम स्तर के आयुर्वेदिक चिकित्सालय    2112
राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय    8
निजी क्षेत्र के आयुर्वेदिक महाविद्यालय    30 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें