फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी दिवस की पूर्व संध्या पर विभूतियां सम्मानित

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद सम्मानित लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को हिंदी संस्थान के सभागार में रंगभारती और उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों की विभूतियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता परिवहन राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने की।

रंगभारती के अध्यक्ष श्याम कुमार ने कहा, 1975 में रंगभारती संस्था ने ही देश में पहली बार उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की वर्षगांठ मनानी शुरू की थी और तब से निरंतर यह आयोजन होता आ रहा है। मंत्री दयाशंकर सिंह ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और कहा कि जब से भाजपा सरकार प्रदेश में आई है, उसके बाद से ही उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को धूमधाम से पूरे प्रदेश में मनाया जाने लगा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन पूरे विश्व को सनातन धर्म के गौरव का भान करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन्हें दिए गए रंगभारती सम्मान



न्यायमूर्ति कमलाकांत वर्मा सम्मान - न्यायमूर्ति कमलेश्वर नाथ।

डॉ. जनार्दन दत्त शुक्ल सम्मान - डॉ. इंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त



विश्वनाथ लहरी सम्मान - कुंवर कृष्ण बंसल

डॉ. संपूर्णानंद सम्मान - प्रो. कमलेश झा



उदयशंकर सम्मान - कुमकुम आदर्श, कथक नृत्यांगना

भरतमुनि सम्मान - सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ, रंगकर्मी



कालिदास सम्मान - आचार्य वाचस्पति मिश्र

बड़े गुलामअली खां सम्मान - प्रो. जयंत खोत, अध्यक्ष एसएनए



धन्वन्तरि सम्मान - प्रो. सूर्यकांत, केजीएमयू

धर्मकिशोर सम्मान - अवधेश कुमार वर्मा



अनारकली देवी सम्मान - आसिफा जमानी

जगजीत सिंह सम्मान - केवल कुमार, संगीतकार



लोकगायन सम्मान - मालिनी अवस्थी, लोकगायिका

इन्हेें मिला कर्तव्यभूषण रंगभारती सम्मान

डॉ. सुशील प्रकाश, डॉ. शिवशंकर त्रिपाठी, डॉ. संजय कुमार तेवतिया, डॉ. मसूद हसन उसमानी, जयकर्ण सचान, अजय कुमार पांडेय, नीलम गुप्त, श्याम नारायण यादव, डॉ. रमेश चंद्र द्विवेदी, सरयू प्रसाद तिवारी, रमन प्रकाश पांडेय, अजय कुमार दास व रामसेवक यादव को कर्तव्यभूषण रंगभारती सम्मान मिला। वहीं प्रो. रवींद्र कुमार गर्ग, प्रो. चंद्रमणि सिंह, डॉ. पवन कुमार को कर्तव्यशिरोमणि सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें