लखनऊ। जाते साल को अलविदा और आने वाले का इस्तकबाल शहर-ए-लखनऊ ने अलहदा अंदाज में किया। शाम से शुरू हुआ पार्टियों का दौर घड़ी की सुइयों के 12 पर पहुंचते ही जश्न में बदल गया। संगीत की धुन पर थिरकते लोग चौराहों तक आ गए और रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया शहर आतिशबाजी से जगमगा उठा। हैप्पी न्यू ईयर की गूंज फिजा में गूंजने लगी और मोबाइल फोनों पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया।
रात 12 बजे हजरतगंज पर लगी बड़ी स्क्रीन पर जश्न का नजारा देखने लायक था। इन पलों को मोबाइल में कैद करने के लिए लोग बेताब दिखे। कुछ ऐसा ही नजारा 1090 चौराहे पर भी देखने को मिला। कुछ लोगों के हाथों में तिरंगे के साथ उत्साह सातवें आसमान पर था।
पुराने लखनऊ में इमामबाड़ा और रूमी गेट पर भी देर रात तक रौनक रही। होटलों, रेस्त्रां, क्लब और मॉल में रात 12 बजे केक काटकर लोगों ने जश्न मनाया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल हुड़दंग करने वालों को नियंत्रित करने के लिए तैनात रहा। गोमतीनगर, कृष्णानगर, राजाजीपुरम, चौक, आलमबाग, निशातगंज, महानगर और जानकीपुरम में देर रात तक जश्न मनाया जाता रहा।
केक, चॉकलेट और फूलों की रही खूब मांग
नए साल को यादगार बनाने के लिए शहर की दुकानों पर केक और चाकलेट की खूब मांग रही। दुकानदारों ने एक दिन पहले से ही ऑर्डर तैयार करने शुरू कर दिए थे। फूलों की दुकानों पर भी भीड़ रही। सौ से लेकर एक हजार रुपये तक में बुके बिके। लिली और गुलाब की बिक्री 40 प्रतिशत तक बढ़ गई।
होटलों, रेस्त्रां, लॉन और मॉल में भी रही भीड़
होटलों में तय एंट्री फीस और पैकेज के साथ सुविधाएं दी मुहैया गईं। बड़ी तादाद में डिस्को की धुन पर लोग थिरकते नजर आए। बड़े होटलों में 31 दिसंबर से लेकर एक जनवरी की सुबह तक का पैकेज बुक किया गया था। इसमें डिनर से लेकर अगली सुबह तक खाने-पीने के साथ म्यूजिकल नाइट का इंतजाम था।
रंगारंग आयोजनों में खूब की मस्ती
मोहल्लों से लेकर कॉलोनियों, अपार्टमेंटों में भी खूब आयोजन हुए। गोमतीनगर के विकल्पखंड-2 स्थित चितवन पार्क-3 में महिलाओं-पुरुषों के साथ बच्चों ने खूब मस्ती की। पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने शुभकामनाएं दीं। अवसर पर राजेंद्र सिंह कनवाल, एसबीके त्रिपाठी, एके ओझा, गोविंद मधेसिया, हरिनंदन शर्मा, आरवी वर्मा, मनोज कुमार सिंह की मौजूदगी रही।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।
राजधानी में नए वर्ष का जश्न मनाते लोग।