महिला दिवस पर नगर निगम में प्रतिभा का उत्सव
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को नगर निगम की महिला पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने झंडी पार्क में हुए कार्यक्रम में प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नींबू-चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस, मेहंदी, बिंदी और रंगोली जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
जोन चार की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने भी नींबू-चम्मच दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पार्षद गौरी सांवरिया सहित कई महिला पार्षदों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में एसएफआई रश्मि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैलून रेस में सेल्फ हेल्प ग्रुप की कुमकुम, लेमन रेस में एसएफआई योगिता, रंगोली प्रतियोगिता में जोन तीन की सविता, बिंदी प्रतियोगिता में चिल्ड्रन पैलेस स्कूल की शिक्षिका सारिका सिंह ने प्रथम पुरस्कार जीता।