फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शटरिंग कारीगर ने लगाया फंदा

Mon, 09 Mar 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। नगुआमऊ निवासी शटरिंग कारीगर राजेश (37) का शव शनिवार को उनके घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने रविवार की सुबह लगभग 11 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया। एसआई अभिमन्यु ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। ग्राम प्रधान प्रहलाद ने बताया कि होली के दौरान राजेश का अपने पिता से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसके पिता गांव के बाहर अलग रह रहे थे। इसी मारपीट के बाद राजेश की पत्नी दो बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। शनिवार की देर रात उसने घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन बख्शी का तालाब पुलिस नहीं आई। इसके बाद रविवार की सुबह बिना पोस्टमॉर्टम कराए गुपचुप तरीके से परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें