फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर पकड़े गए दो तस्कर, बरामद की 16 लाख की विदेशी सिगरेट

Tue, 13 Oct 2020 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर पकड़ी सिगरेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने सोमवार को दुबई से आने वाली फ्लाइट में 16 लाख 80 हजार रुपये की विदेशी सिगरेट बरामद की। दरअसल विमानों का संचालन बढ़ने के साथ-साथ तस्करी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक महीने में एयरपोर्ट की कस्टम टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सोने की तस्करी और विदेशी सिगरेट की बड़ी खेप बरामद की है।
विज्ञापन


इसी क्रम में सोमवार को कस्टम की टीम ने फ्लाई दुबई की विमान संख्या एफजेड 8325 से दुबई से लखनऊ पहुंचे दो तस्करों से बड़ी मात्रा में विदेशी सिगरेट बरामद की है। कस्टम के डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा ने बताया कि कमिश्नर वीपी शुक्ला के निर्देश पर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

सोमवार को दुबई से लखनऊ पहुंचे दो तस्करों के पास से 112000 पाइन सुपर स्लिम ब्रांड की विदेशी सिगरेट बरामद की गई है जिसकी कीमत 16.80 लाख है। यात्रियों पर शक होने के बाद उनके द्वारा जांच की गई और सिगरेट बरामद हुई। जांच टीम में पिंकी, सुमन देवी और अमित वर्मा शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें