फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: देश में पहली बार अग्निवीर भर्ती रैली पर सीसीटीवी से नजर

विज्ञापन
मेजर जनरल मनोज तिवारी।
विज्ञापन
लखनऊ। अग्निवीर भर्ती रैली में पहली बार सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। 40 से अधिक सीसीटीवी लगाए गए हैं। इसके लिए रैली स्थल पर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है, जहां अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड भी डिजिटली मॉनिटर किया जा रहा है। यह अपने तरह का अनूठा प्रयोग है। इसके अतिरिक्त शिकायत प्रकोष्ठ भी बनाया गया है। इससे अभ्यर्थियों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए सेना भर्ती कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (यूपी और उत्तराखंड) के भर्ती कार्यालय लखनऊ के एडीपी रिक्रूटिंग मेजर जनरल मनोज तिवारी ने बताया कि कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर के जरिए गेट के बाहर मौजूद अभ्यर्थियों से लेकर दस्तावेज जांच, दौड़, जिग-जैग व अन्य फिटनेस टेस्ट तक पर नजर रखी जा रही है। किन जिलों से कितने अभ्यर्थी आए, कितने पास हुए, कितने फेल, इसका ब्यौरा डिजिटली रखा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रयास के पीछे यह उद्देश्य है कि भर्ती रैली को अधिक से अधिक पारदर्शी बनाया जाए।
प्रोत्साहन के लिए दे रहे टीशर्ट
भर्ती रैली में पास होने वाले अभ्यर्थियों को टी-शर्ट दी जा रही हैं, ताकि उनका प्रोत्साहन हो। वहीं जो अभ्यर्थी विफल होकर लौटते हैं, उनके लिए बाहर टीशर्ट मिल रही हैं, जिन पर अग्निवीर भर्ती रैली प्रिंटेड है। इससे अग्निवीर योजना का प्रमोशन हो सकेगा।
विज्ञापन


शिकायत प्रकोष्ठ से बढ़ेगी पारदर्शिता
उन्होंने बताया कि कई बार ऐसा देखा गया है कि फेल होने वाले अभ्यर्थी भेदभाव के अनर्गल आरोप लगाते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को शिकायत होने पर तत्काल स्थल पर मौजूद शिकायत प्रकोष्ठ (ग्रीवांस सेल) में अपनी शिकायत दर्ज कराने का मौका मिलेगा। उन्हें सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी दिखाई जाएगी, ताकि वे संतुष्ट होकर बाहर निकलें।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें