फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खेल-खेल में घर में लगी आग, तीन मासूम फंसे

Sun, 12 Jan 2025 09:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
खेल-खेल में घर में लगी आग, तीन मासूम फंसे
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम की सीता विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह बच्चों के खेल में सुरेश प्रताप सिंह के मकान में आग लग गई। धुएं व लपटों में तीनों बच्चे फंस गए। किसी तरह तीनों ने बाहर भागकर जान बचाई। दमकल के पहुंचने से पहले ही पड़ोसियों ने निर्माणाधीन मकान में लगे सबमर्सिबल से 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। हादसे में पांच हजार रुपये व सामान जल गया।
विज्ञापन

सुरेश पत्नी उषा, बेटे मुकेश, बहू सावित्री और पोती शीतल (7), आरुषि (3) व पोते रुद्रा (5) के साथ किराये के मकान में रहते हैं। सुबह वह गुमटी पर चले गए थे। ऊषा घरों में काम करने गई थीं। बहू पड़ोस में थी। ऊषा के मुताबिक करीब 11.30 बजे पिछले कमरे में शीतल बहन व भाई के साथ खेल रही थी। बच्चे आलू काट रहे थे व आटा गूथ रहे थे। माचिस जलाते समय निकली चिंगारी चूल्हे के पास रखी साड़ी पर गिर गई। इससे आग लग गई थी। ऊषा ने बताया कि डांट के डर से शीतल पड़ोस में बने प्लॉट में छिप गई थी।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

Next
AU ऐप में पढ़ें