फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवानों की पत्नियों के बना डाले अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के एक जवान ने छावनी की सैन्य कॉलोनियों में रहने वाले जवानों के घरों के बाथरूम में खुफिया कैमरे लगा दिये। बाथरूम में नहाते हुए उनकी पत्नियों के वीडियो क्लीप से एमएमएस बना डाला।
विज्ञापन


इसके बाद जवानों के घर पर क्लीपिंग भेजकर उनको ब्लैकमेल करते हुए लाखों रुपये वसूल लिये। इस आरोपी जवान को शुक्रवार को सेना की खुफिया इकाई ने एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से चार अलग-अलग घरों में बनायी गयी वीडियो क्लिप का मेमोरी कार्ड और सीडी बरामद हुई है। इस जवान ने एक सैन्य अफसर के घर भी वीडियो बनाने की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


सुल्तानपुर रोड स्थित 25 वायरलेस यूनिट में कांस्टेबल नवीन सिंह बिष्ट तैनात था। नवीन सिंह छावनी में वर्षों पुराने बने सैन्य क्वार्टर और बंगले को अपना निशाना बनाता था। इन पुराने क्वार्टर में छत की जगह सीमेंट वाली चादरें होती हैं।

इस तरह बनाता था अश्लील वीडियो

नवीन सिंह विष्ट दोपहर के समय जब जवान और अधिकारी घर पर नहीं होते थे उसी समय छत पर चढ़ता था और बाथरूम वाले हिस्से में चादर में छेद कर उसमें अपना मोबाइल फोन और छोटे आकार वाले खुफिया कैमरे लगा देता था।

बाथरूम में नहाते समय जवानों की पत्नियों की क्लीपिंग कैमरे में कैद हो जाती थीं। इसके बाद नवीन सिंह बिष्ट दोबारा छत पर चढ़कर उसे निकाल लेता था।

नवीन सिंह बिष्ट क्लीपिंग को कम्प्यूटर में लोड कर देता था और बाथरूम में केवल महिलाओं वाले हिस्सों को एक मेमोरी कार्ड में  भर देता था। इसके बाद वह इस मेमोरी कार्ड को उस घर में रहने वाले जवान के पास भेजता था।

मेमोरी कार्ड के साथ भेजता था चिट्ठी

मेमोरी कार्ड के साथ वह एक चिटठी भी देता था जिसमें लिखा होता था कि इस कार्ड में पत्नी की नग्न वीडियो हैं। यदि आप चाहते हैं कि यह वीडियो किसी व्हॉटसअप ग्रुप, यूटयूब या फिर इंटरनेट पर न लोड की जाए तो इसके लिए तीन से चार लाख रुपये लेकर आना होगा।

चिटठी मिलने के बाद परेशान जवान नवीन सिंह बिष्ट के बताए हुए पते पर पैसे लेकर पहुंच जाता था।

नवीन सिंह बिष्ट अपना मोबाइल फोन नंबर भी उस चिटठी में लिख देता था। परेशान जवान उस नंबर पर फोन कर देता था और पैसा रखने के बाद वहां से वापस चला जाता था।

एक कर्नल को भी बनाया शिकार

नवीन सिंह बिष्ट ने जवानों के साथ एक कर्नल को भी अपना शिकार बनाया था। इस अधिकारी के मामला के सामने आते ही मध्य कमान मुख्यालय में हड़कंप मच गया।

नवीन सिंह बिस्ट ने और कितने अधिकारियों और जवानों को अपना शिकार बनाया है, इसकी पड़ताल की जा रही है।

और बनाना था शिकार
नवीन सिंह बिष्ट जल्द ही और कई घरों के बाथरूम में सुराग कर वहां की वीडियो बनाने की तैयारी में था। नवीन सिंह बिष्ट ने इसके लिए कई घरों के बाथरूम में छेद कर दिये थे। इससे पहले ही वह अपने नापाक मंसूबे में कामयाब हो पाता, सेना की खुफिया इकाई ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

इस तरह बिछाया जाल

नवीन सिंह बिष्ट का मामला पता लगते ही सेना की खुफिया इकाई ने उसके आसपास जाल बिछा दिया। पिछले एक सप्ताह से उसकी हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। खुफिया इकाई ने उसके घर का भी एक बार सर्च किया था।

उसने दो दिन पहले जिस घर में छेद किया था वहां से सेना की खुफिया इकाई ने उसका पीछा करना शुरू किया था। जब पूरी तरह से खुफिया इकाई ने पुख्ता सबूत जुटाए तब इस जवान को पकड़ा गया।

सुरक्षा पर भी उठे सवाल
नवीन सिंह बिष्ट के जवानों और अफसरों के घरों की छत पर पहुंचकर वहां छेद करने के बाद मोबाइल फोन और खुफिया कैमरे से जो क्लीपिंग बनायी गयी, इसके बाद से यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे है।

सेना की कॉलोनियों में किस तरह यह जवान छत पर पहुंचा और उसने छेद कर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे दिया यह सब सुरक्षा व्यवस्था पर ऊंगली उठाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें