फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result: ई रिक्शा चलाने वाले का बेटा निकला सुपरफास्ट, 12वीं में हासिल किए 91 फीसदी नंबर

Tue, 14 May 2024 03:57 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सेंट एंथोनी स्कूल पारा के गुरकीरत ने 12वीं में 91 फीसदी नंबर हासिल किए। वहीं, आशुतोष सिंह व मोहम्मद ऑन ने बीमारियों के बावजूद सफलता का परचम फहराया।
विज्ञापन
पिता गुरमीत सिंह, मां ऋषपाल सिंह व बहन अवनीत कौर के साथ गुरकीरत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के पारा के गुरमीत सिंह ई रिक्शा चलाते हैं। सेंट एंथोनी स्कूल में पढ़ने वाले उनके बेटे गुरकीरत सिंह ने सीबीएसई की 12वीं में 91 फीसदी अंक हासिल किए तो मानो उनके ई रिक्शा ने रफ्तार पकड़ ली।

विज्ञापन


गुरमीत सिंह और उनकी पत्नी ऋषपाल सिंह ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए कई साल पहले अयोध्या से लखनऊ आ गए। उनकी मेहनत को देखकर गुरकीरत ने भी दिन-रात एक कर पढ़ाई की। उसने कभी कोचिंग नहीं की। हाईस्कूल में भी उसके 95 फीसदी अंक आए थे। गुरकीरत की बहन अवनीत कौर कक्षा छह में पढ़ती है।

गुरकीरत कहते हैं, वे देखते थे कि मम्मी-पापा कितनी मेहनत करते हैं। इसने उन्हें और पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनका मकसद इंजीनियर बनना है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी। उनका प्रयास है कि सरकारी कॉलेज मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके हौसलों के आगे बौनीं साबित हुईं बीमारियां...

आशुतोष सिंह यादव व मोहम्मद ऑन (दायें) - फोटो : amar ujala
मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी से ग्रस्त आशुतोष के 76 फीसदी अंक
मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित केवीएमसी के छात्र आशुतोष सिंह यादव ने सीबीएसई 12वीं में 76 प्रतिशत अंक हासिल कर शारीरिक अक्षमताओं को मात दी है। प्रधानाचार्य विजयेश पांडेय ने कहा कि आशुतोष की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी हौसला मिला है।

थैलीसीमिया से पीड़ित मो. ऑन ने हासिल किए 75 प्रतिशत नंबर
सेंट एंजनीज स्कूल राजाजीपुरम के छात्र मोहम्मद ऑन ने सीबीएसई 12वीं में 75 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। यह उपलब्धि इसलिए भी अहम है, क्योंकि ऑन थैलीसीमिया से पीड़ित हैं। इसके चलते उन्हें हर 15 दिन पर खून चढ़ाना पड़ता है। इन कठिनाइयों के बीच कड़ी मेहनत कर उसने न्यूट्रीफेस्ट इन होम सांइस में गोल्ड मेडल भी हासिल किया। मो. ऑन की मां जिया परवीन सिलाई का काम करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें