जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2016 में पूछे गए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के गलत क्वेश्चन पर पूरे मार्क्स दिए जाएंगे। इसका सर्कुलर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) ने गुरुवार को जारी कर दिया है।
आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, आईएसएम धनबाद और जीएफटी में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 3 अप्रैल को कराई गई थी। पेपर कोड-जी से पूछे गए चार क्वेश्चन गलत थे जो चार-चार मार्क्स के (कुल 16 मार्क्स) थे।
अब सीबीएसई ने मामले का संज्ञान लिया और गलत सवाल पर सबको मार्क्स देने का फैसला किया। सीबीएसई का कहना है कि सामान्य मार्किंग से कॉमन मेरिट लिस्ट पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। इस बार दो लाख स्टूडेंटों को सफल घोषित किया जाना है।
जेईई मेन का रिजल्ट आएगा 27 अप्रैल को
गलत सवालों पर मिलेंगे मार्क्स
- फोटो : demo pic
- फिजिक्स का 35वां क्वेश्चन एंगुलर मोमेंटम था, जिसके दो आंसर निकल रहे थे।
- माडर्न फिजिक्स का 41वां क्वेश्चन ट्रांजिस्टर का था, जिसके दो आंसर थे। आब्जेक्टिव क्वेश्चन में एक ही आंसर मान्य होता है।
- मैथमेटिक्स में बाइनोमिनल का जो सवाल आया, उसका आंसर मैच नहीं कर रहा था। 17वां सवाल गलत माना गया।
- केमिस्ट्री के 67वें नंबर का क्वेश्चन गलत बताया गया। इसमें स्टोचिमेट्री का जिक्र था लेकिन आंसर नहीं निकल सका। ये सारे सवाल गलत थे।
जेईई मेन का रिजल्ट 27 अप्रैल को आ जाएगा, फिर सिर्फ आईआईटी में एडमिशन की प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। यह प्रक्रिया 29 अप्रैल से 4 मई तक चलेगी।
सीबीएसई ने जेईई मेन के अलग-अलग सेट के क्वेश्चन पेपर भी वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर उपलब्ध करा दिए हैं। आंसर-कीज उपलब्ध है। इससे हल क्वेश्चन और आंसर का मिलान करके जेईई मेन में सेलेक्शन का आकलन किया जा सकता है।