विश्व की प्रमुख कंसल्टेंट कंपनियों में से एक सीबीआरई एशिया प्राइवेट लिमिटेड यमुना एक्सप्रेस-वे पर बनने वाली फिल्म सिटी की विस्तृत कार्य योजना (डीपीआर) तैयार करेगी।
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने डीपीआर के लिए हुए टेंडर में से सीबीआरई एशिया का चयन किया है। प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि अमेरिका की यह कंपनी न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है।
फॉर्च्यून 500 कंपनी में इसका स्थान 128 है। इसने आयरलैंड, कैलिफोर्निया, बैंगलोर, मुंबई और हैदराबाद में फिल्म सिटी और थीम पार्क की परियोजना तैयार की है।
उन्होंने बताया कि कंपनी 60 दिन में डीपीआर तैयार करेगी, डवेलपमेंटट मॉडल और फाइनेंशियल ऑप्शन की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेगी। कंपनी सभी संबंधित लोगों से बात कर बेस्ट प्रेक्टिस का अध्ययन करेगी।