फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र तैयार करें आयुष और चिकित्सा विवि की डीपीआर, किसानों के हित के साथ कोई समझौता नहीं :  मुख्यमंत्री

Tue, 15 Dec 2020 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण को सहारनपुर, अलीगढ़ और आजमगढ़ के राज्य विश्वविद्यालयों, आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर, अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ की डीपीआर तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं जन महत्व की हैं, इसलिए इनमें देरी नहीं होनी चाहिए। सरकारी धन का सदुपयोग किया जाए। इसका दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की होगी।
विज्ञापन


क्रय केंद्रों पर गड़बड़ी करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री सोमवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त को धान क्रय केंद्रों की समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कुछ लोग गड़बड़ी करने की फिराक में हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
    
मुख्यमंत्री  ने कहा कि विकास प्राधिकरणों के कार्यों की समीक्षा की जाए। इनकी कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के साथ शीघ्र ही प्रदेश की स्मार्ट सिटी और अमृत योजनाओं के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

    
जल्द पूरी हो अंतर्जनपदीय तबादलों की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री  ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को निर्देश दिए कि बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि जो भी गतिरोध थे, अब समाप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर भवन बनने से तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी, इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री  सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री  जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव  आरके तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव लोक निर्माण  नितिन रमेश गोकर्ण समेत सभी प्रमुख अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें