पावर कॉर्पोरेशन के उन गिरफ्तार अफसरों से फिर पूछताछ की जा सकती है जिन्होंने सीबीआई के सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। स्थानीय पुलिस और ईओडब्ल्यू इस मामले की पहले ही जांच कर चुकी है।
मामले की जांच शुरू करने के साथ ही सीबीआई ने अब तक की गई जांच से संबंधित दस्तावेज व आरोपियों के बयान और उनसे पूछताछ में सामने आई जानकारी हासिल कर ली है।