फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदेंगे जाएंगे 200 वेंटिलेटर, 10 लाख एन-95 मास्क और पीपीई किट, कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए अरक्षित हुए 750

Sun, 29 Mar 2020 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
वेंटिलेटर - फोटो : facebook
विज्ञापन
कोराना वायरस संक्रमण के कारण अति गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 200 वेंटिलेटर खरीदेगा। साथ ही 10-10 लाख एन-95 मास्क और पर्सनल प्रोटेक्शन इक्वीपमेंट (पीपीई) किट भी खरीदी जाएंगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा 25 हजार सैनिटाइजर भी खरीदने का आर्डर स्वास्थ्य विभाग ने दिया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को 20 हजार एन-95 मास्क दिए जा चुके हैं। 

50 हजार मास्क रिजर्व में रखे गए हैं। इसी तरह 20 हजार पीपीई किट भी दी जा चुकी है। भविष्य की जरूरतों को आंकलन करते हुए अतिरिक्त आर्डर भी दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोरोना वायरस मरीजों के लिए 750 वेंटिलेटर आरक्षित किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 344 वेंटिलेटर, छह चिकित्सा संस्थानों में 582 वेंटिलेटर हैं। 200 अतिरिक्त वेंटिलेटर जल्द से जल्द आपूर्ति कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक जिला अस्पतालों और सीएचसी मिलाकर कुल 246 जगह मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। 

24 राजकीय और 27 निजी मेडिकल कॉलेजों को कोविड अस्पताल बनाया गया है। कुल 5026 आइसोलेशन बेड और 6044 क्वारंटीन बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें