फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेपकांड: पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल के आधार पर जांच के घेरे में आए कई अधिकारी

Sun, 20 May 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उन्नाव - फोटो : Self
विज्ञापन

सीबीआई उन्नाव रेपकांड में गिरफ्तार माखी के पूर्व थानेदार व एक अन्य दरोगा का जिले में तैनात कुछ पुलिस अफसरों से आमना- सामना करा सकती है। इनमें वे अफसर भी शामिल हैं जिनकी दोनों दरोगाओं से फोन पर कई बार बात हुई थी।

विज्ञापन


सीबीआई ने रिमांड पर लिए गए दोनों पुलिस कर्मियों से पूछताछ का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रखा। जांच एजेंसी इन दोनों से यह जानने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने किस अफसर के दबाव में इस प्रकरण में लीपापोती की कोशिश की।

दुराचार के अलावा पीड़िता के पिता की हत्या व फर्जी ढंग से फंसाने के मामले में दोनों पुलिस कर्मियों की जो भूमिका सामने आई है, सीबीआई उन्हीं बिंदुओं पर इनसे लगातार सवाल कर रही है।
विज्ञापन


पूछताछ कर रही टीम के एक सदस्य ने बताया कि मोबाइल फोन कॉल डिटेल रिकॉर्ड से जिन अफसरों के नंबर सामने आए हैं और जिन्होंने कई बार इनसे देर तक वार्ता की उनसे भी सीबीआई टीम जल्द पूछताछ करेगी।

इन अधिकारियों को यह बयान देना होगा कि उन्होंने किस सिलसिले में इन दरोगाओं से बात की थी। इस बीच, रिमांड पर लिए गए विधायक से भी पूछताछ की तैयारी हो रही है। सीबीआई आरोपी पक्ष से जुड़े ऐसे तमाम लोगों की सूची बना रही है जो इन दोनों दरोगाओं से सीधे संपर्क में थे।
विज्ञापन


इनकी गतिविधियों की जानकारी के बाद इनमें से भी कुछ से पूछताछ संभावित है। ऐसे सभी लोगों से सीबीआई आरोपी दरोगाओं का सामना करा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें