फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्वीन मेरी में महिलाकर्मी से मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
क्वीनमेरी अस्पताल में हुई थी मारपीट।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के क्वीन मेरी अस्पताल में महिलाकर्मी से मारपीट के मामले में चीफ प्राॅक्टर ने तीमारदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह घटना 18 अगस्त की रात लगभग 11 बजे की है। सीतापुर निवासी मरीज शगुन के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी आशा के साथ मारपीट की थी। शगुन 31 जुलाई को भर्ती हुई थी। उनका उसी दिन प्रसव हुआ था।
विज्ञापन

डिस्चार्ज होने के बाद 18 अगस्त को शगुन इलाज के लिए परिजनों के साथ दोबारा अस्पताल पहुंची, मगर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया और महिलाकर्मी आशा से मारपीट कर दी। घटना के बाद तीमारदार शगुन को 19 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे अस्पताल से ले गए। अब केजीएमयू के चीफ प्राॅक्टर डॉ. आरएस कुशवाहा ने चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें शासकीय कार्य में बाधा और चिकित्सा सेवाओं में व्यवधान का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें