फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नौटंकी साला' की हीरोइन के साथ हुई ये कैसी नौटंकी

Fri, 20 Sep 2013 10:13 AM IST
अभिषेक यादव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के एक वेबसाइट संचालक के खिलाफ हिंदी फिल्मों में काम कर ही इवलिन शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने यह शिकायत लखनऊ साइबर क्राइम सेल में की है।
विज्ञापन


इवलिन के अनुसार वेबसाइट अपने लेख में उन्हें 27 साल का बता रही है, जबकि वे सिर्फ 23 साल की हैं।

साथ ही उनके बारे में गलत बातें लिखकर उन्हें डिफेम कर रहे हैं। उन्हें हटाने को कहा तो ट्विटर पर टैग कर दिया और धमका रहे हैं।

दूसरी ओर वेबसाइट संचालक ने पुलिस में शिकायत जाने के बाद आर्टिकल हटा दिए है। इवलिन की शिकायत है कि बीते एक हफ्ते में वेबसाइट ने कई आर्टिकल उन पर लिखे।

इसमें उनके खिलाफ झूठी बातें लिखी गईं। उनकी प्रचार एजेंसी ने इसकी शिकायत लखनऊ साइबर क्राइम सेल के अलावा मुंबई की साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन सेल में भी की है।

आपत्तियां और दावे
उम्र: वेबसाइट के अनुसार वे 1986 में जन्मी हैं, लेकिन इवलिन के अनुसार वे 1990 में जन्मी हैं। उम्र अधिक बताकर उन्हें प्रोफेशनल नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्लास्टिक सर्जरी: आर्टिकल के अनुसार फिल्म जोकर के लिए उन्हाेंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई जबकि ऐसा नहीं है।
शिकायत नहीं सुनी: उन्होंने आर्टिकल हटाने को कहा तो वेबसाइट ने इसे नहीं सुना।
ट्विटर पर टैग कर धमकाया: इवलिन के अनुसार इन गलत जानकारियों से भरे लेखों के लिंक्स को ट्विटर पर शेयर करके उन्हें टैग किया गया। इसके तरीके से उन्हें डराने की कोशिश की गई।

‘मेरे पास उनकी पैन कार्ड कॉपी है’
वेबसाइट के संचालक गगनदीप मिश्रा ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले इवलिन का इंटरव्यू लिया था। उसी के बाद ये आर्टिकल लिखे।

मिश्रा ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी वाली बात गलती से लिखी थी, इवलिन की आपत्ति के बाद सुधार दिया गया था। उम्र को लेकर कोई गलती नहीं है। उनके पास इवलिन के पैन कार्ड की कॉपी है, जिसे वे झुठला नहीं सकतीं।

अब अगर उन्होंने पैन कार्ड में ही गलत जानकारी दी है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

कौन है इवलिन
फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) में पैदा हुई जर्मन मां और भारतीय पिता की संतान इवलिन लक्ष्मी शर्मा हालिया रिलीज हिंदी फिल्मों ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘नौटंकी साला’, ‘फ्रॉम सिडनी विद लव’ व ‘इसाक’और ब्रिटिश फिल्म ‘टर्न लेफ्ट’, में काम कर चुकी हैं। वे अंतरराष्ट्रीय मॉडल रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें