मांगने से नहीं मिलेगा, वैश्य समाज को अधिकार छीनना होगा। ये बातें
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भाजपा विधायक
राजेश अग्रवाल ने कहीं।
अग्रवाल उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की मंडलीय
समीक्षा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
राय उमानाथ बली
प्रेक्षागृह के जयशंकर प्रसाद सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए
अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज को अपनी पूरी ताकत राजनीति में सक्रिय
भागीदारी के लिए लगानी होगी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा,
प्रदेश महामंत्री इंजीनियर श्रीप्रकाश वर्मा, बृजेश कुमार चंचल, नीरज
गुप्ता, शीतल प्रसाद केसरवानी, आनंद अग्रहरि ने हिस्सा लिया।