फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याजदान बिल्डर ने लोन का पांच करोड़ रुपये हड़पा, 17 पर नामजद मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। याजदान बिल्डर पर फाइनेंस कंपनी के पांच करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। विभूतिखंड इलाके की आईआईएफएलएस होम फाइनेंस कंपनी ने आरोप लगाते हुए याजदान बिल्डर के एमडी समेत 17 लोगों पर जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज कराया है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से केस दर्ज कराने वाले दीपक सिंह के मुताबिक, प्राग नारायण रोड स्थित याजदान बिल्डर ने फहाद याजदानी, सैयम याजदानी, शराफत अली व मो जैद ने मिलकर कंपनी से लोन के लिए आवेदन किया। बिल्डर ने दिल्ली निवासी कपिल जैन, ऊषा जैन, राजेंद्र जैन, फिरोज अहमद, शहनवाज अहमद, बादरुन निशा, मुशताकिम, राबिया, कौसेर सैय्यदा पत्नी काजी शाहिर अहमद, व नोएडा निवासी संदीप मौर्या, रोहित कुमार, शोभवती देवी को फ्लैट खरीदार बताकर फर्जी दस्तावेज लगाकर 5 करोड़ रुपये का लोन कराया था। प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिश्रा के मुताबिक, सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
कोई फ्लैट नहीं किये गये आवंटित
दीपक सिंह के मुताबिक याजदान बिल्डर ने जितने भी आवेदन करवाये थे। वह सभी फर्जी हैं। किसी के भी नाम पर कोई भी फ्लैट आवंटित नहीं हुआ था। यही नहीं आए, फ्लैट आवंटन की रसीदे समेत सभी दस्तावेज फर्जी हैं। दीपक सिंह के मुताबिक याजदान बिल्डर समेत सभी ने मिलकर कंपनी को पांच करोड़ रुपये का लोन लेकर हड़प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें