फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में ज्वैलर्स की दुकान में लूट का मामला : इंगेजमेंट के लिए अंगूठी व चेन देखने आए बदमाश ने की थी रेकी

Thu, 09 Dec 2021 11:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में तिरुपति ज्वैलर्स में लूट के बाद वापस जाते समय एक बदमाश अंदर ही स्ट्रांग रूम में रह गया था। जब वह बाहर निकला तो उसे ही श्रवण व कारोबारी निखिल ने दबोचा था। उसके शोर मचाने पर वापस आये थे साथी।
विज्ञापन
दुकान के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगंज के तिरुपति ज्वैलर्स में लूट की वारदात करने के एक दिन पहले बदमाशों ने रेकी की थी। इसके लिए एक बदमाश दुकान के अंदर घुसा था। ज्वेलर्स से कहा कि उसकी इंगेजमेंट है। चेन व अंगूठी दिखाई। करीब 20 से 25 मिनट तक उसने कई तरह के चेन व अंगूठी देखी। इसके बाद कहा कि कल वह अपनी मां के साथ आयेगा तो खरीदारी करेगा। लेकिन दूसरे दिन तीन अन्य साथियों के साथ दुकान में दाखिल होकर लूटपाट की। वापस जाते समय एक बदमाश अंदर ही स्ट्रांग रूम में रह गया था। जब वह बाहर निकला तो उसे ही श्रवण व कारोबारी निखिल ने दबोचा था। उसके शोर मचाने पर वापस आये थे साथी। फिर श्रवण को गोली मारकर भाग गये। पुलिस इस मामले में दावा कर रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के काफी करीब है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


अलीगंज सेक्टर-बी स्थित तिरुपति ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब एक बजे चार बदमाशों लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान कर्मचारी श्रवण को गोली मार दी। उसकी हालत नाजुक है। इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। कारोबारी निखिल के मुताबिक लुटेरों में शामिल एक युवक एक दिन पहले दुकान में आया था। अंदर आने के बाद उसने कहा कि उसकी इंगेजमेंट है। होने वाली पत्नी के लिए अंगूठी व चेन दिखाए। इस पर निखिल व उसके कर्मचारियों ने अंगूठी व चेन दिखाई। करीब 20-25 मिनट तक दुकान में रहा। इस दौरान कई तरह के चेन व अंगूठी को पंसद कर कहा कि इसे अलग कर दीजिये कल मां के साथ आऊंगा तो खरीद लूंगा। इसके बाद दूसरे दिन भी वह अपने एक साथी संग पहुंचा। इस दौरान दुकान में एक महिला ग्राहक बैठी थी। उसे जाने का काफी देर तक इंतजार करते रहे। परिवारीजनों के आने के बहानेबाजी कर वह जेवरात देखते रहे। काफी देर तक महिला नहीं गई। इस पर एक युवक बाहर की तरफ गया। उसने इशारा कर अपने साथियों को बुलाया। चारो बदमाश अंदर दाखिल हुए तो सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया। वहां रखे सभी चेन व अंगूठी को समेट लिया। फिर एक बदमाश अंदर स्ट्रांग रूम की तरफ गन प्वाइंट पर लेकर गया। जहां लॉकर में रखे हुए कुछ जेवरात उठाये।

स्ट्रांग रूम में घुसे बदमाश की पिटाई से बौखलाए
वारदात को अंजाम देकर दुकान में मौजूद तीन बदमाश बाहर निकल गये। वहीं स्ट्रांग रूम में घुसे बदमाश को इसकी भनक नहीं लगी। वह बाहर निकला तो श्रवण उस पर कूद गया। निखिल के मुताबिक उसने पकड़ा लिया। इस पर मौका मिलते ही निखिल भी उस पर टूट पड़ा। दोनों उसे पकड़ने के बाद पीटने लगे।  बदमाश ने शोर मचाया तो बाहर खड़े उसके साथी अंदर वापस आ गये। अपने साथी को पीटता देख लुटेरे बौखला गये। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली श्रवण को लग गई। उसके गिरते ही बदमाश छूटकर भाग निकला।
विज्ञापन


असलहा बैग में रखकर लाए थे
दुकान में दाखिल हुए लुटेरों में एक ने बैग ले रखा था। अंदर घुसने के बाद बैग से असलहा निकाला। इसके बाद बैग वहीं छोड़ दिया। कारोबारी के मुताबिक बदमाश जींस व जैकेट पहने थे। ज्यादातर जेवरात उन्होंने अपने जींस व जैकेट के पॉकेट में ही भर लिया था। कुछ सामान ही थैला में लेकर गये। पुलिस ने दुकान के अंदर मिले बैग को अपने कब्जे में ले लिया है। बैग पर मिले फिंगरप्रिंट को पुराने लुटेरे गिरोह के सदस्यों से मिलान कराई जा रही है। चार साल पहले व इस बार के वारदात में काफी अंतर है। चार साल पहले वारदात करने वाले बदमाशों की बोलचाल की भाषा ग्रामीण थी। इस बार लखनऊ की लोकल भाषा में बदमाश आपस में बातचीत कर रहे थे। उनकी भाषा शहरी इलाके से मिल रही थी।

एक दिन पहले नौकरी पर लौटा था श्रवण
निखिल के मुताबिक श्रवण की बेटी की शादी तीन दिसंबर को थी। वह अवकाश पर चल रहा था। मंगलवार को ही वह वापस काम शुरू किया था। मंगलवार और बुधवार को वह निखिल से बेटी की शादी के बारे में ही बातचीत कर रहा था। बेटी की शादी करने की खुशी भी उसके चेहरे पर झलक रही थी। लेकिन दूसरे दिन ही उसे बदमाशों ने गोली मार दी। उसकी हालत काफी नाजुक है।

बुलेट से आये थे बदमाश
तिरुपति ज्वैलर्स पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश शौकीन मिजाज लग रहे है। वारदात को अंजाम देने के लिए वह बुलेट व एक अन्य बाइक से आये थे। बाइक व बुलेट को नावेल्टी सिनेमा वाली गली में खड़ी किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह पैदल बाइक तक पहुंचे। इसके बाद दो दिशाओं में निकल गये। पुलिस ने भी दो बाइक की पुष्टि की है। अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज में बदमाश जाते हुए दिखे हैं। सात फुटेज में साफ तस्वीर दिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें