फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काकोरी में ईंट गांव के पास दो दोस्तों की हत्या का मामला, शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस से हाथापाई

Sun, 23 Mar 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते परिजन व ग्रामीण।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के ईंट गांव के पास पान खेड़ा निवासी रोहित और मनोज की हत्या के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। शनिवार शाम को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर के लिए रवाना हुए। इस बीच परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मोहान रोड पर दोनों शवों को रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को हटाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। हालांकि नाराज लोगों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। किसी तरह लोगाें को शांत कराया गया। हालांकि, देर रात तक प्रदर्शन चलता रहा।

परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बात कर हंगामा शांत करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजन हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं। परिजनों ने परिवार में एक सदस्य को नौकरी और मुआवजे की मांग भी की है। यही नहीं, ग्रामीणों ने काकोरी थाने के एसएसआई चंद्रभान सिंह पर अभद्रता का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, मोहान रोड से शव लेकर रिंग रोड की ओर जा रहे लोगों को पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान इंस्पेक्टर काकोरी नवाब अहमद, चौकी पर तैनात अंशुमान सिंह और दरोगा उत्तम सिंह से नाराज ग्रामीणों की धक्कामुक्की हो गई। कुछ देर ग्रामीणों दोनों शव अलग अलग दिशा में ले जाकर सड़क पर रख दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण मोहान रोड पर पांच किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर लोगों को जाम से निकलवाया। देर रात करीब 10 बजे परिजनों ने शव को सड़क से हटाकर शिवरी कूड़ा प्लांट चौराहे के किनारे रख दिया।
बेटे को नौकरी मिलने पर मंदिर गई थी मां, लौटीं तो मिली हत्या की खबर

पान खेड़ा गांव निवासी होमगार्ड रमेश राजपूत के मुताबिक बेटा रोहित (23) गांव के बाहर बने दूसरे मकान में रहकर पढ़ाई करता था। उसने दो दिन पहले ही रेलवे की परीक्षा पास की थी। खुशी का माहौल था। रमेश के मुताबिक वह परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के ऑफिस पर तैनात हैं। शुक्रवार रात आठ बजे घर पहुंचे तो पता चला कि रोहित अपने दोस्त मनोज के साथ बाइक से कहीं गया है। बेटे को नौकरी मिलने की खुशी में मां रामेश्वरी सकरा गांव के पास काली माता के मंदिर गई थीं। घर पहुंचने पर बेटे की हत्या की सूचना मिली। मनोज और रोहित पुराने दोस्त थे। दोनों ने एक साथ मोहान रोड स्थित दालचंद इंस्टीट्यूट में पढ़ाई की थी।
पीड़ितों से मिलने पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री

दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने पर शनिवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। दोनों ने परिजनों को सांत्वना दी और वारदात के जल्द राजफाश कराने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह चौहान ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें