फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्लेशियरों के महत्व और उनके संरक्षण पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), यूपी स्टेट सेंटर ने शनिवार को विश्व जल दिवस मनाया। इस वर्ष की थीम ग्लेशियर संरक्षण थी। इसमें ग्लेशियरों के पिघलने की समस्या और जल संसाधनों पर इसके प्रभाव को रेखांकित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. जमाल नुसरत और सेवानिवृत्त एसई यूपी सिंचाई विभाग प्रो. वालिमी ने ग्लेशियरों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रो. जमाल नुसरत ने कहा, ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने की दर को रोकने और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक कार्रवाई जरूरी है। प्रो. वालिमी ने कहा, ग्लेशियरों के संरक्षण के लिए ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करना और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में नीतियां लागू करना आवश्यक है।
कार्यक्रम की शुरुआत में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, यूपी स्टेट सेंटर के एससीसी सदस्य एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के पूर्व एमडी, सुधीर कुमार वर्मा ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर संयोजक एससीसी सदस्य के पी त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, जीएस मौर्य, जे बी सिंह, विनोद सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें