फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की ठगी का मामला : निलंबित सहायक समीक्षा अधिकारी उमेश मिश्र ने किया सरेंडर

Thu, 01 Apr 2021 10:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पशुपालन विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर इंदौर के एक व्यापारी से करोड़ों रुपये ठगने और भ्रष्टाचार में शामिल रहे निलंबित सहायक समीक्षा अधिकारी उमेश कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश संदीप गुप्ता ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। इससे पहले आरोपी उमेश ने कोर्ट में हाजिर होकर आत्मसमर्पण की अर्जी दी। इस पर कोर्ट ने आरोपी को अभिरक्षा में लेने और जेल भेजने का आदेश दिया। गौरतलब है कि इस मामले में आरोपी उमेश काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। इस पर कोर्ट ने 17 मार्च को आरोपी को फरार घोषित किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें