फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही को आत्महत्या के लिए उकसाने में युवक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई थाने में तैनात महिला सिपाही को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मृतका के पिता ने फिरोजाबाद निवासी अजीत के खिलाफ तहरीर केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतका के पिता के मुताबिक, फिरोजाबाद निवासी अजीत ने मृतका को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। मृतका ने शादी के लिए कहा, तो दहेज मांगने लगा। आरोप है कि अजीत ने मृतका से दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की। पिता का आरोप है कि अजीत ने उनकी पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाया। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई धर्म पाल सिंह के मुताबिक, मृतका के पिता की तहरीर पर अजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजधानी में तैनात महिला सिपाही 15 मई रविवार किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। उसी दौरान उसने अपनी कलाई की नस तीन बार काट ली। फिर दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दूसरे कमरे में रहने वाले अन्य महिला सिपाहियों ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें