फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Hotel Fire: होटल लिवाना अग्निकांड मामले में पुलिस की तरफ से केस दर्ज, मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ

Mon, 05 Sep 2022 06:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के होटल लिवाना में हुए अग्निकांड मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही होटल मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जेसीपी पीयूष मोर्डिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित होटल लिवाना में हुए अग्निकांड मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और होटल मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया के मुताबिक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, होटल मालिक राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल और जीएम संजय श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम अब घटनास्थल पर मौजूद है और सारा धुआं छट जानें के बाद जांच करेगी। उन्होंने कहा कि होटल को सील नहीं किया गया है बल्कि पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है।
विज्ञापन


हादसे में अब तक चार लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है जबकि ग्राहकों, पुलिस व दमकलकर्मियों सहित कई लोगों का अस्पताल मे इलाज किया जा रहा है।

जेसीपी कानून व्यवस्था ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य के दौरान अत्यधिक धुएं के कारण दमकलकर्मियों को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

मामले की जांच के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर और मंडल आयुक्त को संयुक्त रुप से टीम गठित कर नियुक्त किया गया है। वहीं, फायर सेफ्टी के मानकों में हुए उल्लंघन की जांच के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस आकाश कुलहरि को गठित जांच टीम में एसोसिएट सदस्य के रुप में नामित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें