फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म के ट्रेलर को लेकर वसीम रिजवी पर केस दर्ज, सहाबा एक्शन कमेटी ने की थी शिकायत

Mon, 28 Jan 2019 08:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सहाबा एक्शन कमेटी ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी पर धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वाहिद फारूकी की ओर से चौक कोतवाली में दर्ज कराए गए केस की पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फारूकी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बीते नवंबर में रिजवी ने एक फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था। इसके लेखक, निर्माता स्वयं वसीम रिजवी हैं। ट्रेलर लॉन्चिग के बाद से ही यू-ट्यूब पर चल रहा है। फिल्म में सुन्नी समुदाय के खलीफाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इससे सुन्नी समुदाय की भावना आहत हुई है। फारूकी ने आशंका जताई है कि इससे राजधानी में दंगा भड़क सकता है।

उन्होंने फिल्म के ट्रेलर पर प्रतिबंध लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है। इस पर हाईकोर्ट ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से रिपोर्ट तलब की है। बाद में पता चला कि इस पर मुंबई हाईकोर्ट ने प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन


चौक थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सहाबा एक्शन कमेटी के अध्यक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिल्म का ट्रेलर भी अब्दुल वाहिद ने उपलब्ध कराया है। इसकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

मदरसों में आतंकी संगठनों की फंडिंग के बयान पर भी भेजा गया नोटिस

मदरसों में आतंकी संगठन की फंडिंग होने और आतंकी पैदा होने की बात कहकर पीएम से मदरसों को बंद करने मांग करने वाले शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को विधिक नोटिस भेजा गया है।

आरटीआई एक्टिविस्ट तनवीर अहमद सिद्दीकी की ओर से भेजे नोटिस में रिजवी से 15 दिन में यह प्रमाण उपलब्ध कराने को कहा गया है। सिद्दीकी ने कहा कि अगर प्रमाण नहीं दिए गए तो उनके खिलाफ वे कानूनी प्रक्रिया शुरू करेंगे। यह नोटिस हाईकोर्ट के अधिवक्ता त्रिभुवन कुमार गुप्ता के जरिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें