फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मजदूर की हत्या मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 23 Dec 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मजदूर की हत्या मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
मोहनलालगंज। अवैध संबंध के विरोध पर हुई मजदूर की हत्या के मामले में आरोपी सोनू रावत, उसके पिता सुर्जबली और साथी मोहित विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कराया है। दावा है कि अभी तक की जांच में सिर्फ सोनू की भूमिका ही मिली है। बाकी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
घटना की फुटेज भी आई सामने
मजदूर के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में शनिवार रात की पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि मजदूर पत्नी की पिटाई कर रहा था। यह देखकर सोनू घर से लोहे की रॉड लेकर आया और पीछे से उस पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें