फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Barabanki: युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, चार पर आरोप

Thu, 09 Jun 2022 01:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में चार पर आरोप हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के ओहरामऊ गांव में बुधवार देर रात एक युवक की लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई। गांव के चार लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतक व आरोपी पांच दिन पहले इंदौर से कई साल बाद वापस घर लौटे थे।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबेहा थाना क्षेत्र के ओहरामऊ गांव निवासी हरिभजन के पुत्र दीपक यादव (28) की बुधवार देर रात गांव के बाहर लाठी डंडो से पिटाई की गई। पिटाई से घायल युवक ने देर रात ही दम तोड़ दिया।

मृतक के पिता हरिभजन ने बताया गांव के किशन ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र की हत्या की है। बृहस्पतिवार सुबह एएसपी मनोज कुमार पांडे ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक व आरोपी कई वर्ष से मध्य प्रदेश के इंदौर में रहते थे।
विज्ञापन


पांच दिन पहले ही गांव वापस लौटे थे। रुपए के लेनदेन व आशनाई के विवाद में हत्या होने की चर्चा है। एसपी अनुराग वत्स का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें