ऑनलाइन शॉपिंग में जालसाजी का शिकार बने हाईकोर्ट के वकील ने अभिनेता रणवीर कपूर, फरहान अख्तर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें aksmebazar.com कंपनी के निदेशक व अधिकारी भी नामजद हैं। दोनों अभिनेता ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का प्रचार करते हैं।
इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केशवनगर निवासी हाईकोर्ट के वकील रजत बंसल ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी पर 23 अगस्त को एक नामी कंपनी का एलईडी टीवी बुक कराया।
उन्होंने अपने डेबिट कार्ड से 29,999 रुपये ऑनलाइन भुगतान भी कर दिए। कंपनी ने दस दिन में एलईडी टीवी उनके बताए पते पर पहुंचाने का वादा किया था।