फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती देखने वाले पत्रकारों पर उठे सवाल, दर्ज किया गया केस

Thu, 23 Nov 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट लिए ‘पद्मावती’ फिल्म मीडिया कर्मियों को दिखाने को लेकर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, वेद प्रताप वैदिक, रजत शर्मा व अर्णव गोस्वामी के खिलाफ राजधानी की एक कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है।
विज्ञापन


न्यायिक मजिस्ट्रेट क्षितीश पाण्डेय ने परिवाद दर्ज करते हुए 24 नवंबर को वादी को बयान दर्ज कराने को कहा है।

कोर्ट में हिन्दू पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने परिवाद दायर करके बताया कि संजय लीला भंसाली ने इतिहास से अलग जाकर पद्मावती फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान भी इसका जमकर विरोध हुआ था।

कुछ लोगों ने संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी की थी लेकिन निर्माता ने जनभावनाओं को समझने की कोशिश नहीं की। ऐतिहासिक सच्चाई से परे जाकर फिल्म का निर्माण किया गया। परिवाद में कहा गया कि फिल्म की रिलीज तारीख एक दिसम्बर तय करते हुए निर्माता ने सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया था। परंतु सेंसर बोर्ड ने सही तरीके से आवेदन करने के निर्देश के साथ फिल्म लौटा दी।
विज्ञापन


आरोप लगाया गया कि बिना सर्टिफिकेट लिए ही निर्माता ने इंडिया टीवी के रजत शर्मा, रिपब्लिक टीवी के अर्णव गोस्वामी व वेद प्रताप वैदिक समेत अन्य लोगों को फिल्म दिखाई जो कि अपराध है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें