फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: आवासों के निर्माण में घपला, तीन अधिकारियों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 03 Aug 2022 03:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

गरीबों के लिए निर्माण कराए गए आवासों में हुए घपले में चार के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। निर्माण में मौरंग की जगह बालू का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरीबों के आवास निर्माण में घपला किया गया है। आवास निर्माण कार्य में दोषी पाए जाने पर तीन अधिकारियों समेत चार लोगों पर शासकीय धन का दुरुपयोग करने की एफआईआर मिल एरिया थाने में दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के धौराहरा में वर्ष 2007 में आईएचएसडीपी (इंटीग्रेटेड हाउसिंग एंड स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम) योजना के तहत 100 आवासों का निर्माण कार्य कराया गया था। निर्माण कार्यों में मौरंग की जगह बालू का प्रयोग किया गया। इस वजह से मानक के तहत मकान नहीं बन पाए।

मकान बनवाने के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। तत्कालीन जिलाधिकारी की ओर से कराई गई जांच में इसका खुलासा हुआ। मिल एरिया थानेदार रेखा सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संतोष कुमार राय की तहरीर पर तत्कालीन ठेकेदार का नाम पता अज्ञात, जिला ग्राम विकास अभिकरण के अवर अभियंता अरुण शुक्ला, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता डीपी मिश्रा और उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निगम के अधिशासी अभियंता आर्यन सिद्दीकी के खिलाफ सरकारी धन का दुरुपयोग करने की एफआईआर दर्ज की गई है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें