फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: स्कॉर्पियो न मिली तो सगाई से एक दिन पहले तोड़ दिया रिश्ता, पांच पर मुकदमा दर्ज

Mon, 29 Jan 2024 04:09 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सगाई से एक दिन पहले फोन कर वर पक्ष के लोगों ने स्कॉर्पियो की मांग की पर न मिलने पर रिश्ता तोड़ दिया। मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद के बंशीगढ़ी निवासी युवती की शादी दुबग्गा के बेगरिया निवासी सरोज से तय हुई थी। 17 दिसंबर को वरीक्षा हुई थी। 26 जनवरी को सगाई व 22 फरवरी को शादी की तारीख तय हुई थी।

विज्ञापन


युवती की मां के मुताबिक 25 जनवरी की शाम सरोज के चाचा भगवानदीन ने फोन कर दहेज में स्कॉर्पियो की मांग की। मांग पूरी करने में असमर्थता जताते हुए भगवानदीन व सरोज को समझाने का प्रयास किया गया मगर वो लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए और रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को युवती की मां ने सरोज, भगवानदीन, भाई मनोज, विपिन और संतोष के खिलाफ मलिहाबाद थाने में केस दर्ज कराया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें