फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में नमाज अदा करने पर 27 के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस से बदसुलूकी

Tue, 31 Mar 2020 06:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूरे देश में लॉक डाउन घोषित है। इस दौरान सभी धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध है। सआदतगंज में रविवार को कुछ लोगों के सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों ने बदसुलूकी की।

विज्ञापन


पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर मुतवल्ली सहित 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी भी की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज महेश पाल सिंह के मुताबिक, रविवार दोपहर दरोगा मनोज कुमार पालीवाल को सूचना मिली कि कटरा विजन बेग इलाके में झवाई टोला के मस्जिद में काफी संख्या में लोग जुटे हैं। पुलिस टीम वहां पहुंची तो लोग नमाज पढ़ रहे थे।

पुलिस कर्मियों ने मस्जिद में मौजूद लोगों को लॉकडाउन और कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में जागरूक किया। आरोप है कि मस्जिद में मौजूद इमाम व मुतवल्ली पुलिस से विवाद करने लगे। पुलिस वालों को तर्क दिया कि कोरोना वायरस से उनको कुछ नहीं हो सकता है। न ही वे लोग कोरोना वायरस को मानते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान दरोगा और सिपाहियों ने पूरे विवाद की वीडियो व फोटोग्राफी भी कराई। यह देख लोग अपने घर चले गए। दरोगा मनोज पालीवाल की तहरीर पर सआदतगंज कोतवाली में इमाम इदरीस, मुतवल्ली मोहम्मद फाजिल, स्थानीय निवासी फैजल, इलियास, मो. कदीर, शब्बू, आतिव और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें