फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई के लिए चर्चित यूपी के मंत्री की शान में पढ़ी कविता, कवि पर केस

Sat, 14 Jan 2017 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरबगंज (गोंडा)
विज्ञापन
1 of 2
कव‌ि सम्मेलन में मौजूद कव‌ि - फोटो : amar ujala
अपहरण से लेकर दबंगई तक के आरोपों के घेरे में लगातार रहने वाले सूबे के कैबिनेट मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह को सुखदायक बताते हुए उनकी शान में कसीदे पढ़ना एक कवि और कवि सम्मेलन के आयोजक को भारी पड़ गया। 

फ्लाइंग स्क्वायड के प्रभारी मजिस्ट्रेट धीरज कुमार ने थाना तरबगंज में दोनों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरअसल तरबगंज के चिवरहा गांव में गुरुवार को विवेकानंद जयंती के मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
 
कार्यक्रम के आयोजक गांव के ही देवमणि तिवारी थे। शुरू में तो सब कुछ ठीकठाक चला पर कवि सम्मेलन का रंग तब बदल गया जब रवीन्द्र पांडेय नाम के कवि रचना पाठ करने को खड़े हुए। उन्होंने मंच पर आते ही सूबे के कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह की शान में सस्वर कविता पाठ करते हुए कहा-सब दुखों में हैं सुखदायक पंडित सिंह, बनेंगे फिर इस बार विधायक पंडित सिंह-।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें कव‌ि की भावनाएं

2 of 2
महंगी पड़ी कव‌िता
कवि की भावनाएं इतने तक ही सीमित नहीं रहीं बल्कि उन्होंने आगे पढ़ा- जनता के हैं सब विधिलायक पंडित सिंह, जो विकास की गंगा यहां बहा लाए। बनेंगे फिर इस बार विधायक पंडित सिंह।

कवि रवीन्द्र पांडेय उक्त रचना पाठ करते वक्त यह भूल गए कि वे चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं पर प्रशासन अपनी ड्यूटी नहीं भूला। 

फ्लाइंग स्क्वायड के प्रभारी मजिस्ट्रेट धीरज कुमार ने बताया कि थाना तरबगंज में कवि रवीन्द्र पांडेय व कवि सम्मेलन के आयोजक देवमणि तिवारी के खिलाफ आचार संहिता के उलंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने भी रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें