लखनऊ। ठाकुरगंज के मिडलैंड अस्पताल में करीब डेढ़ साल पहले इलाज के दौरान बच्ची की मौत होने के मामले में अस्पताल प्रबंधक और डॉक्टर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की थी।
सआदतगंज के टिकली खुर्द पुराना चबूतरा निवासी प्रदीप कुमार दुबे ने बेटी प्रज्ञा (7) को 9 जून 2023 को उल्टी-दस्त की शिकायत पर मिडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रदीप का आरोप है कि डॉ. ओपी सिंह ने प्रज्ञा को ड्रिप में इंजेक्शन लगाकर चढ़ाया। इस पर प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने पूछताछ करने पर बताया कि दवा का असर होने पर सब ठीक हो जाएगा।
ठीक होने के बजाय बेटी का शरीर नीला पड़ गया। देर रात डॉक्टर ने प्रज्ञा को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा। इसी बीच उसकी मौत हो गई। प्रदीप का आरोप है कि बेटी की मौत डॉक्टर के गलत इलाज और प्रबंधक की लापरवाही से हुई। वह बताते हैं कि थाने में शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। थक-हारकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
07जेएनडी21-पंजाब बॉर्डर पर गुरुबाणी सुनते किसान। संवाद
07जेएनडी21-पंजाब बॉर्डर पर गुरुबाणी सुनते किसान। संवाद