फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो क्लिप मामले में भाजपा विधायक पर मुकदमा

Wed, 04 Sep 2013 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कवाल गांव की घटना से जोड़ कर भावनाओं को भड़काने वाले एक वीडियो क्लिप को डाउनलोड कर दूसरों को फॉरवर्ड करने के मामले में भाजपा विधायक संगीत सोम समेत कुल 229 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आईजी एसटीएफ आशीष गुप्ता ने मंगलवार शाम को एनेक्सी के मीडिया सेंटर में खबरनवीसों को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी मिली थी कि यू ट्यूब पर एक वीडियो क्लिप मौजूद है, जिसमें दो युवकों को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार दिए जाने का लगभग साढ़े पांच मिनट का चित्रण है।

आईजी ने कहा कि वीडियो क्लिप देखने से वह डेढ़ से दो वर्ष पुरानी लग रही है और भारत की नहीं लगती है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो क्लिप के प्रसारण को लगभग पांच दिन पहले ब्लॉक कराया गया था।
विज्ञापन


लेकिन इस बीच किसी ने यह वीडियो क्लिप डाउनलोड कर ली और उसमें एडिटिंग कर दी। अब इस वीडियो में कवाल गांव के नतीजों को लेकर सवाल किया गया है।

आईजी ने कहा कि कवाल गांव की घटना से इस वीडियो क्लिप को जोड़कर जन भावनाएं भड़काने की साजिश की गई है।

प्रसारण ब्लॉक होने से पूर्व ही डाउनलोड किए गए इस वीडियो क्लिप की जांच की गई तो डाउनलोड करने वाले सिस्टम के आईपी एड्रेस से संदीप नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया।

संदीप के बारे में और जानकारी हासिल की जा रही है। बताया कि पड़ताल की गई तो सामने आया कि यह वीडियो क्लिप भाजपा विधायक संगीत सोम को भी फॉरवर्ड किया गया था और विधायक ने भी इसे कई लोगों को अग्रसारित किया।

आईजी ने कहा कि भाजपा विधायक समेत कुल 229 लोगों के पास यह वीडियो क्लिप गई है। इस संदर्भ में मुजफ्फरनगर की शहर कोतवाली में धारा 153ए, 420, 120बी आईपीसी व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगोई को सौंपी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें