फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर मोदी प्रधानमंत्री बन सकता है, तो दाऊद क्यों नहीं'

Sat, 24 Aug 2013 07:00 PM IST
लखनऊ/निखिल श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
डब्बूजी और बहादुर जैसे कार्टून कैरेक्टर्स के लिए मशहूर काटूर्निस्ट आबिद सुरती ने अमर उजाला से खास बातचीत की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर हत्या का आरोपी नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है, तो दाऊद भी कल को दावा कर सकता है।

सुरती अयोध्या में 84 कोसी यात्रा को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सभी राजनीतिक दलों की मिली-जुली साजिश है और सब इसका फायदा उठाने की फिराक में हैं।

सुरती ने बताया कि इस देश में लोकतंत्र पूरी तरह सड़ चुका है। यही वजह है कि मोदी जैसे 'हत्यारे' प्रधानमंत्री बनने का सपना संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं राजा भैया, मोदी या इन तरह के लोगों को कभी स्वीकार नहीं कर सकता।'
विज्ञापन


बकौल सुरती, 'जिन्हें लोग विकास पुरुष कहते हैं, उनके गुजरात से ही मेरा गहरा नाता है। और, मैंने वहां कई इलाकों को बुरी से भी बदतर हालत में देखा है। मेरे ही एक दोस्त वहां के गांवों में लोगों की मदद कर रहे हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने धर्मों के आधार पर हो रही राजनीति के बारे में यहां तक कह दिया कि सभी धर्म सड़ चुके हैं।

सुरती का तर्क है कि सभी धर्मों में तमाम खूबसूरत बातें लिखी हुई हैं, लेकिन लोग उसका गलत मतलब निकालते हैं।

इसके अलावा, जब कोई विचारधारा वक्त के साथ बदलने को तैयार नहीं होती, तो उसमें सड़ांध आ जाती है।

ओशो ने दिया था विकल्प
सुरती ने बताया कि इस सड़ चुके लोकतंत्र को सही करने का रास्ता ओशो ने बताया था। उन्होंने कहा कि अगर देश को सही बनाना है तो डेमोक्रेसी की जगह ओशो के बताए मेरिटोक्रेसी को अपनाने की जरूरत है। उन्हें विकल्प के तौर पर अरविंद केजरीवाल नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें