लखनऊ। एकेटीयू के सत्र 2021-22 के विषम व सम सेमेस्टर की अतिरिक्त कैरी ओवर परीक्षाएं सात अक्तूबर से प्रदेश के 27 केंद्रों पर होंगी।प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि विद्यार्थी अपनी लॉगिन-आईडी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जिन छात्रों ने अतिरिक्त कैरीओवर परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है, वे परीक्षा से एक दिन पहले निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर केंद्र अधीक्षक से अपनी अर्हता प्रमाणित कर परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें मैनुअल प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
एकेटीयू : सीयूईटी यूजी से प्रवेश को रजिस्ट्रेशन शुरू
लखनऊ। एकेटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग व फार्मेसी संस्थानों में सीयूईटी यूजी से प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। विवि प्रशासन के अनुसार बीफार्मा, बीवॉक, बीटेक लेटरल इंट्री, बीडेस, बीएचएमसीटी, बीएफएडी व एमबीए-एमसीए इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने व डाक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया 17 अक्तूबर तक चलेगी। इस काउंसिलिंग में भी वन टाइम ही रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद आरक्षण आदि लागू कर आगे की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी।