होली से पहले मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्रियों की बिक्री रोकने के लिए एफएसडीए की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को टीम ने मोहनलालगंज में छापा मारकर फफूंद लगी गाजर से बनता तीन क्विंटल आचार सीज कर नमूना जांच के लिए भेजा।
एफएसडीए की टीम ने मोहनलालगंज के केशव फूड एंड बेव्रेज कंपनी पर छापा मारा तो वहां फफूंद लगी गाजर से आचार बनता मिला। अभिहित अधिकारी (डीओ) टीकाराम रावत के नेतृत्व में एफएसडीए टीम ने अचार सीज करते हुए नमूना भरा और इसे जांच के लिए भेजा।
रावत ने बताया कि मोहनलालगंज स्थितकेशव फूड एंड वेवरेज प्रा. लि. कंपनी में एफएसडीए के छापे में फफूंद लगी गाजार मिली। उससे आचार बनाया जा रहा था।
एफएसडीए टीम ने छापे के दौरान आचार के अलावा टोमैटो, कॉन्टिनेंटल सॉस, टोमैटो वेजिटेबल सॉस, सत्तू, गन्ने का सिरका, डार्क सोया सॉस, बेसन, चिली सॉस, सिवईं, ग्रीन चिली सास, सोया सॉस 14 नमूनों को जांच के लिए भेजा है।